Top
Begin typing your search above and press return to search.

शेयर बाजार : सेंसेक्स 197 अंकों की तेजी

 देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही

शेयर बाजार : सेंसेक्स 197 अंकों की तेजी
X

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में आज तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 196.62 अंकों की तेजी के साथ 35,457.16 पर और निफ्टी 65.50 अंकों की तेजी के साथ 10,682.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 138.16 अंकों की तेजी के साथ 35,398.70 पर खुला और 196.62 अंकों या 0.56 फीसदी तेजी के साथ 35,457.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,545.85 के ऊपरी स्तर और 35,324.37 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (9.81 फीसदी), रिलायंस (2.79 फीसदी), एचडीएफसी (1.91 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.75 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (1.28 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (7.14 फीसदी), टाटा स्टील (2.47 फीसदी), मारुति (2.02 फीसदी), ओएनजीसी (1.48 फीसदी) और एक्सिस बैंक (1.17 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 5.33 अंकों की तेजी के साथ 14,997.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 62.16 अंकों की गिरावट के साथ 14,485.88 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.3 अंकों की तेजी के साथ 10,644 पर खुला और 65.50 अंकों या 0.62 फीसदी तेजी के साथ 10,682.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,695.15 के ऊपरी और 10,631.15 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (6.27 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी), ऊर्जा (1.47 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.51 फीसदी) और वित्त (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (1.59 फीसदी), तेल और गैस (0.50 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.44 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.40 फीसदी) और औद्योगिक (0.28 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,113 शेयरों में तेजी और 1,530 में गिरावट रही, जबकि 141 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it