Top
Begin typing your search above and press return to search.

कमजोर वैश्विक संकेतों से टूटा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला

घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई।

कमजोर वैश्विक संकेतों से टूटा घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 100 अंक फिसला
X

मुंबई | घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन कमजोर वैश्विक संकेतों से जल्द ही गिरावट आ गई। आरंभिक करोबार के दौरान सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 77.71 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 39,496.86 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 12.55 अंकों की कमजोरी के साथ 11,649.85 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 58.62 अंकों की तेजी के साथ 39,633.19 पर खुला और 39,633.41 को छूने के बाद जल्द ही फिसलकर 39,450.82 पर आ गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र के मुकाबले 16.85 अंकों की तेजी के साथ 11,679.25 पर खुला और 11,679.50 को छूने के बाद फिसलकर 11,629.35 पर आ गया।

बीते सत्र में अमेरिकी बाजार में आई गिरावट के बाद एशियाई बाजार में कमजोरी आई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it