Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेंसेक्स 300 अंक उछला, 9450 के ऊपर निफ्टी

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से  आज फिर भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी देखी गई

सेंसेक्स 300 अंक उछला, 9450 के ऊपर निफ्टी
X

मुंबई । विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से आज फिर भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी देखी गई। सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ 32,400 के उपर बना हुआ था और निफटी भी 9450 के ऊपर कारोबार कर रहा था। कोरोना के कहर से दुनिया को निजात दिलाने के मकसद से इस लाइलाज महामारी पर लगाम लगाने के लिए टीके बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इससे वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है।

बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.50 बजे पिछले सत्र से 295.09 अंकों यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 32409.61 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी 76.65 अंकों यानी 0.82 फीसदी की बढ़त बनाकर 8457.55 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले, बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले मजबूती के साथ 32311.04 पर खुला और 32431.20 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र मुकाबले बढ़त के साथ 9408.60 पर खुला और 9469.95 तक उछला।

बाजार के जानकार बताते हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के कहर से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन या आवाजाही पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने से आर्थिक गतिविधियां पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it