Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेंसेक्स में 278 अंकों की तेजी

 देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को रिकार्ड तेजी देखी गई।बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.74 अंकों की तेजी के साथ 30,765.77 पर खुला और 31,028.21 पर बंद हुआ

सेंसेक्स में 278 अंकों की तेजी
X

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को रिकार्ड तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 278.18 अंकों की तेजी के साथ 31,028.21 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर तथा निफ्टी 85.35 अंकों की तेजी के साथ 9,595.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 15.74 अंकों की तेजी के साथ 30,765.77 पर खुला और 278.18 अंकों या 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 31,028.21 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,074.07 के ऊपरी और 30,745.57 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 292.89 अंकों की तेजी के साथ 14,519.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 237.53 अंकों की तेजी के साथ 15,086.26 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2 अंकों की गिरावट के साथ 9,507.75 पर खुला और 85.35 अंकों या 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 9,595.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,604.90 के ऊपरी और 9,495.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.40 फीसदी), ऊर्जा (2.20 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.11 फीसदी), तेल और गैस (2.08 फीसदी) और औद्योगिक (1.83 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर - स्वास्थ्य सेवाएं (0.76 फीसदी) में गिरावट देखी गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it