Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेंसेक्स 32000 के ऊपर खुला, निफ्टी में भी बढ़त के साथ कारोबार

घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह की शुरूआत तेजी के साथ हुई

सेंसेक्स 32000 के ऊपर खुला, निफ्टी में भी बढ़त के साथ कारोबार
X

मुंबई । घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह की शुरूआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 32000 के उपर खुला और निफ्टी ने भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त बनाई। शुरूआती बढ़त बनाने के बाद हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, मगर दोनों में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था।

सेंसेक्स सुबह 9.43 बजे पिछले सत्र से 52.18 अंकों यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 31640.90 पर जबकि निफ्टी 6.60 टंकों की तेजी के साथ 9273.35 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से सेंसेक्स 467.47 अंकों की बढ़त के साथ 32,056.19 पर खुला लेकिन 32056.47 तक चढ़ने के बाद फिसलकर 31540.06 पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 123.45 अंकों की तेजी के साथ 9390.20 पर खुला और 9390.85 तक चढ़ा, लेकिन बाद में फिसलकर 9242.75 पर आ गया।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it