Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.25 अंकों की गिरावट के साथ 29,518.74 पर और निफ्टी 33.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ

सेंसेक्स में 130 अंकों की गिरावट
X

मुंबई। देश के शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 130.25 अंकों की गिरावट के साथ 29,518.74 पर और निफ्टी 33.20 अंकों की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.55 अंकों की बढ़त के साथ 29,653.54 पर खुला और 130.25 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 29,518.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29699.48 के ऊपरी और 29482.40 के निचले स्तर को छुआ।

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.9 अंकों की बढ़त के साथ 9,166.95 पर खुला और 33.20 अंकों या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 9,126.85 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 सेक्टरों में गिरावट रही। सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे : सूचना प्रौद्योगिकी (1.36 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.23 फीसदी), दूरसंचार (1.11 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.03 फीसदी) और ऊर्जा (0.75 फीसदी)।

वहीं, बीएसई के तेजी वाले सेक्टर रहे स्वास्थ्य सेवाएं (0.44 फीसदी), रियल्टी (0.25 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (0.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.21 फीसदी) और बिजली (0.20 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 23.65 अंकों की बढ़त के साथ 13916.79 पर और स्मॉलकैप 42.36 अंकों की तेजी के साथ 14054.99 पर बंद हुआ।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it