Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेंसेक्स, निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार

घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोर कारोबारी रुझान के कारण शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा

सेंसेक्स, निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार
X

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोर कारोबारी रुझान के कारण शुरुआती घंटे के कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सेंसेक्स पूर्वाह्न् 9.55 बजे 8.77 अंकों की नरमी के साथ 40,314.84 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी 5.60 अंक फिसलकर 11,902.55 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे 7.11 अंकों की गिरावट के साथ 40,216.50 पर खुला और 40,385.61 तक उछला जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान 40,192.81 तक गिरा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी कमजोरी के साथ 11,879.20 पर खुला और 11,920.30 तक उछला, जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 11,864.50 रहा। निफ्टी पिछले सत्र में 11,908.15 पर बंद हुआ था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it