Top
Begin typing your search above and press return to search.

वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपी प्रेस क्लब के सचिव जोखू प्रसाद तिवारी का निधन

 उत्तर प्रदेश में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपी प्रेस क्लब के सचिव जोखू प्रसाद तिवारी का आज देर शाम यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्विविद्यालय (केजीएमयू) में निधन हो गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपी प्रेस क्लब के सचिव जोखू प्रसाद तिवारी का आज देर शाम यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्विविद्यालय (केजीएमयू) में निधन हो गया। वह करीब 73 वर्ष के थे ।

श्री तिवारी पिछले कुछ समय से बीमार थे। पहले उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। आज उन्हें केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री तिवारी लम्बे समय तक यूपी प्रेस क्लब के सचिव रहे।
श्री तिवारी के निधन पर यूपी निधन पर यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष शिव शरण सिंह समेत विभिन्न राजनीति एवं सामजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it