Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजशेखरन का निधन

कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वी राजशेखरन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजशेखरन का निधन
X

बेंगलुरु। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वी राजशेखरन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार सुबह यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्री राजशेखरन वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और वह काफी समय से बीमार थे। उन्होंने आज सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

केंद्र में योजना राज्यमंत्री रहे राजशेखरन का जन्म 12 सितंबर 1928 को कर्नाटक के रामनगारा जिले.के मारालवाडी गांव में हुआ था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it