Top
Begin typing your search above and press return to search.

भोपाल में गुरुवार को जारी होगा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप-2023

मध्यप्रदेश सरकार ने अगले तीन साल में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया है। रोडमैप-2023 गुरुवार को जारी किया जाने वाला है

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने अगले तीन साल में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप तैयार किया है। रोडमैप-2023 गुरुवार को जारी किया जाने वाला है। मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर भारत की रणनीति के मुताबिक रोडमैप जारी करने वाला पहला राज्य होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को मिंटो हॉल पुराना विधानसभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप-2023 का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं भारत सरकार के नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की रणनीति के अनुरूप मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने विभिन्न विषय-विशेषज्ञों से परामर्श कर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप को प्रदेशवासियों के सामने रखा जा रहा है।

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप को तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चार मुख्य विषयों भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किए गए। इन वेबिनार में नीति आयोग के प्रतिनिधि, सुशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषय-विशेषज्ञों को आमंत्रित कर उनके सुझाव प्राप्त किए गए। इन वेबिनारों में प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के रोडमैप की कार्ययोजना तैयार की गई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it