Top
Begin typing your search above and press return to search.

सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा, जल्द होगा मेट्रो का परीक्षण

नोएडा ! नोएडा, ग्रेटर नोएडा मेट्रो का निर्माण युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। इसकी बानगी सेक्टर-143 में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन है।

सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन का निर्माण पूरा, जल्द होगा मेट्रो का परीक्षण
X

नोएडा ! नोएडा, ग्रेटर नोएडा मेट्रो का निर्माण युद्घ स्तर पर किया जा रहा है। इसकी बानगी सेक्टर-143 में निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन है। जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसका बाहरी व अंदर का काम पूरा किया जा चुका है।
प्रस्तावित 21 मेट्रो स्टेशन में यह पहला स्टेशन है जिसे फाइनल टच दिया जाना बाकी है। इसके अलावा सेक्टर-71 जंक्शन का काम भी दो से तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। बताते चले कि इस रूट पर दिसंबर 2017 तक मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा गया है।
नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोडऩे के लिए सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। इसके निर्माण में कुल 5500 करोड़ रुपए खर्च किए जाने है। कुल 29.4 किलोमीटर लंबे रूट पर 21 मेट्रो स्टेशन बनने है। जिसमें शनिवार तक सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन का लगभग काम पूरा किया जा चुका है। फाइनल रूप देने के बाद यह इस रूट का पहला मेट्रो स्टेशन होगा। स्टेशन को दो फ्लोर का बनाया गया है। एक्जिट व एंट्री दोनों अलग-अलग प्वाइंट दिए गए है। साथ ही कमर्शिलय स्पेस भी दिया गया है। फिलहाल इस स्टेशन से होकर मेट्रो का ट्रायल कब किया जाएगा इसका निर्णय भी जल्द होगा। बताते चले कि इस पूरे रूट पर दिसंबर-2017 में मेट्रो ट्रेन मुसाफिरों के लिए खोल दी जाएगी। आकलन करे पूरे रूट पर करीब दो लाख मुसाफिर प्रतिदिन सफर करेंगे। ऐसे में सेक्टर-143 के यह स्टेशन काफी अहम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it