Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुबह वॉक पर निकले लोगों से मोबाइल छीन कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुबह वॉक पर निकले लोगों से मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हुई है।

सुबह वॉक पर निकले लोगों से मोबाइल छीन कर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
X

नोएडा: आज दिनांक 24.11.2022 को थाना फेस-1 पुलिस व मोबाइल स्नैचर बदमाश के साथ सेक्टर 15 के पीछे हुई पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त जय किशन उर्फ रोहित पुत्र दुखा ठाकुर निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर 8 हाल शुक्ला कॉलोनी आजाद नगर दिल्ली गोली लगने से घायल। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर,01 खोखा कारतूस, 01जिंदा कारतूस व चोरी की एक मो0सा0 तथा 3 मोबाइल फोन बरामद। गिरफ्तार बदमाश पर लूट के एक दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। यह अभियुक्त पूर्व में गैंगस्टर के अभियोग में भी गिरफ्तार होकर जेल गया था।अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

अभियुक्त द्वारा आज प्रातः मार्निंग वॉक कर रहे साजिद से बुलेट शोरूम सेक्टर 08 के पास से बिना नम्बर मो0सा0 से मोबाइल छीनकर भाग रहा था। पुलिस द्वारा पीछा करने पर मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it