Begin typing your search above and press return to search.
सिंधिया का ग्वालियर अंचल का दौरा स्थगित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर अंचल का मंगलवार से प्रारंभ होने वाला तीन दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर अंचल का मंगलवार से प्रारंभ होने वाला तीन दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने यूनीवार्ता से चर्चा में कहा कि सिंधिया का दौरा स्थगित हुआ है। हालाकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया और इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया को मंगलवार को नयी दिल्ली से ग्वालियर पहुंचना था और इसके बाद सिंधिया मंगलवार के अलावा बुधवार और गुरूवार को ग्वालियर चंबल अंचल की यात्रा पर रहना था। इस दौरान उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के कार्यक्रम भी थे।
Next Story


