Begin typing your search above and press return to search.
खराब मौसम के कारण स्कूलों का समय बदला
पंजाब में घने कोहरे तथा कड़ाके की ठंड के मद्देनजऱ राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों का समय कल से 15 जनवरी तक बदल दिया गया

चंडीगढ़। पंजाब में घने कोहरे तथा कड़ाके की ठंड के मद्देनजऱ राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों का समय कल से 15 जनवरी तक बदल दिया गया है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कल से 15जनवरी तक सभी प्राथमिक स्कूलों का समय प्रात:काल 10 बजे से अपराहन तीन बजे तक और सभी माध्यमिक/हाई /सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय प्रात:काल 10 बजे से अपराहन चार बजे तक होगा। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय पहले की तरह ही रहेगा।
Next Story


