Begin typing your search above and press return to search.
सुप्रीम कोर्ट का 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक के रिलीज पर रोक के चुनाव आयोग के फैसले पर हस्तक्षेप से इनकार
सर्वोच्च न्यायालय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज करने के मामले में चुनाव आयोग के फैसले में दखल देने से इंकार कर दिया

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को रिलीज करने के मामले में चुनाव आयोग के फैसले में दखल देने से इंकार कर दिया।
चुनाव आयोग ने अदालत को बताया कि फिल्म को सिर्फ चुनाव संपन्न होने के बाद ही रिलीज किया जाना चाहिए।
सात चरणीय लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को शुरू हुए थे जिस दिन यह फिल्म रिलीज होनी थी। अंतिम चरण के मतदान 19 मई को होंगे तथा मतगणना 23 मई को होगी।
Next Story


