Top
Begin typing your search above and press return to search.

सत्यमेव जयते 2' एक्शन, देशभक्ति से भरपूर होगी : निर्देशक

जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' दोगुने एक्शन, इमोशन, देशभक्ति और पंच से भरपूर होगी।

सत्यमेव जयते 2 एक्शन, देशभक्ति से भरपूर होगी : निर्देशक
X

मुंबई । जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' दोगुने एक्शन, इमोशन, देशभक्ति और पंच से भरपूर होगी। इसके निर्देशक मिलाप जावेरी ने यह बात कही। 'सत्यमेव जयते' जो पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी इसके निर्माताओं ने इस फ्रेंचाइज की दूसरी फिल्म लाने की घोषणा की है।

जॉन ने कहा, "मुझे ओरिजनल फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई थी और मैं कह सकता हूं कि यह ऐसी कहानी है जिसमें दर्शक एसएमजे2 के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। हमारा उद्देश्य एक बार फिर आज के दौर की एक प्रासंगिक कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने का है।"

इसमें जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार होंगी। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होंगी।

जावेरी ने कहा, "'सत्यमेव जयते 2' दोगुने एक्शन, इमोशन, पावर, देशभक्ति और पंच से भरपूर होगी। आशा करता हूं कि अगले गांधी जयंती तक हम दर्शकों के लिए एक जबरदस्त मनोरंजक फिल्म ले आएंगे जो भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देगा।"

'सत्यमेव जयते 2' के 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it