Top
Begin typing your search above and press return to search.

व्हाट्सएप पर सट्टा आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिये आज कल जहां सूचना संदेश का जरिया आसान हो चला

व्हाट्सएप पर सट्टा आरोपी गिरफ्तार
X

जांजगीर। सोशल मीडिया के जरिये आज कल जहां सूचना संदेश का जरिया आसान हो चला है, वहीं शातिर किस्म के लोग इसका दूरूप्रयोग अलग अंदाज में करने लगे है।

ऐसा ही मामला चांपा क्षेत्र में पकड में आया है, जहां व्हाटसअप के जरिये सट्टा का गोरख धंधा चलाया जा रहा था। जिसकी भनक आज पुलिस को होने पर आज छापेमार कार्रवाई की गई और मोबाईल में मैसेज चेक करने पर सारी बात खुली सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ मोबाईल से पुलिस ने पकड़ा।

इस संबंध में चांपा पुलिस के अनुसार नगर के महादेव घाट निवासी संतोष सोनी जो कि सट्टा खिलाने का काम करता था। पकड़े जाने के डर से उन्होंने सट्टा खिलाने के व्हाटसअप का सहारा लेते हुये सट्टा-पट्टी लिखने लगा।

जिसके लिए बकायदा सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन खरीदा था। यह खेल बहुत दिनों तक छुपाकर नहीं चल सका और सूचना पुलिस तक जा पहुंची।

पुलिस ने मामले को पुख्ता करने के लिए मुखबीर लगाई और बात सही होने पर आज छापेमार की कार्रवाई करते हुये संतोष सोनी को व्हाटसअप में सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से 17 हजार रूपए नगदी सहित एक नग मोबाईल जब्त किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it