गांधी- शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा
विकास खंड स्काउट/गाइड संघ पिथौरा के तत्वाधान में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में स्काउट/गाइड रेडक्रास व स्कूली बच्चों द्वारा गांधी- शास्त्री जयन्ती के अवसर

पिथौरा। विकास खंड स्काउट/गाइड संघ पिथौरा के तत्वाधान में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में स्काउट/गाइड रेडक्रास व स्कूली बच्चों द्वारा गांधी- शास्त्री जयन्ती के अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी एवं अध्यक्षता बी आर सी एफ ए नन्द , विशिष्ट अतिथि प्रधान पाठक नरेश नायक ,स्काउटर रोहिणी कुमार देवांगन, संकुल समन्वयक खगेश्वर डड़सेना, शिक्षक अन्तर्यामी प्रधान थे।
प्रात: स्मरण से लेकर क्रमश: दस प्रार्थना गीत विभिन्न स्कूलों से आये हुए स्काउट गाइड रेडक्रास बच्चों द्वारा गायन किया गया। स्काउट/गाइड रेडक्रास के बच्चों से स्वच्छता अभियान के लिए संकल्प लेने कहा, अन्य अतिथियों ने भी अपने उदबोधन में गांधी शास्त्री पर प्रेरणा प्रद संस्मरण सुनाये । बच्चों ने भी संस्मरण, गीत, भजन प्रस्तुत किया। उक्त कार्यक्रम में कन्या पिथौरा, बुनियादी पिथौरा , अंजली पिथौरा, श्रद्धा पब्लिक पिथौरा, पूर्व माध्यमिक मोहदा, आर के पिथौरा, नगर के अन्य स्कूल स्काउट/गाइड , रेडक्रास ने भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्या पूर्व माध्यमिक पिथौरा के स्टाफ़ , कमलजीत जोसेफ़ , गुरप्रीत कौर नामदेव जयन्ती पटेल, कल्पना ठाकुर विनय तिवारी ,जनकी सूर्यवंशी , शोभना साहू, स्मृति कुमार, ज्योति अग्रवाल धर्मिन डड़सेना, समीक्षा तिवारी सुमित रजक, रामवती प्रजापति डिगेश्वरी रवि, अनिता साहू , जानकी ध्रुव, सेतकुमार ध्रुव आदि ने योगदान दिया । कार्यक्रम का संचालन लीडर ट्रेनर सन्तोष कुमार साहू एवं आभार प्रदर्शन एफ ए नन्द ने किया।


