सरयू खतरे के बिन्दु से 26 सेमी नीचे
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले में सरयू नदी खतरे के निशान से 26 सेमी नीचे बह रही है
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले में सरयू नदी खतरे के निशान से 26 सेमी नीचे बह रही है। नदी का कटान तेज होने से कई गांवों के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।
सरकारी सूत्रों ने बताया आज यहां बताया कि सरयू नदी हर्रैया तहसील क्षेत्र के विक्रमजोत, धुसवा तटबन्ध को तेजी से काट रही है। नदी की कटान से छह से अधिक गांवो को गम्भीर खतरा पैदा हो गया है।
उन्होंने बताया कि सरयू नदी खतरे के बिन्दु 920 730 से 26 सेमी नीेचे 920 470 पर बह रही है।
नदी का रूख स्थिर है लेकिन कटान तेजी से हो रहा है। कटरिया और भरथापुर मे नदी की कटान से दो नोज ठोकर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सरयू की कटान से रानीपुर कठवनिया गांव मे कई बीघा कृषि योग्य भूमि नदी की धारा मे समा गया है।
गांव का बाग कटान मे बह गया है। नदी कल्याणपुर, सहजौरा पाठक, पड़ाव ग्रामों के पास तेजी से कटान कर रही है, जिससे इन गांवो को गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। सरयू नदी की तेज कटान से चांदपुर के दो ठोकर भी क्षति ग्रस्त हो गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि सरयू नदी की कटान रोकने के लिए बाढ़ खण्ड कार्य द्वारा प्रयास किया जा रहा है कटान रोकने के लिए चौकसी बरती जा रही है।


