Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में सैप जवान की गोली मारकर हत्या

बिहार के गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की रात स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी

बिहार में सैप जवान की गोली मारकर हत्या
X

गया। बिहार के गया जिले के विष्णुपद थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार की रात स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि मुफस्सिल थाना पुलिस बुधवार की रात फल्गु पुल के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग गुजर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने जब इनका पीछा किया तब अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी, जो सैप के एक जवान को जा लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विष्णुपद थाना के प्रभारी रामाज्ञा राय ने बताया कि मृतक सैप जवान सियाराम महतो (50) मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे तथा मधुबनी जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने अपराधियों की एक मोटरसाइकिल बरामद कर ली है तथा अपराधियों की गिरतारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it