संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर, इलाज के लिए जा सकते हैं अमेरिका
बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त लंग कैंसर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है

मुंबई। बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त लंग कैंसर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उन्हें तीसरे स्टेज का एडवांस कैंसर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अपने इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। छाती में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें 8 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ, जिसके रिपोर्ट्स नेगेटिव आए। अस्पताल में दो दिन रुकने के बाद संजय को 10 अगस्त सोमवार को छुट्टी दे दी गई.
अस्पताल से वापस लौटने के बाद से ही उन्होंने घोषणा कर दी है कि वे पूरी तरह से ठीक नहीं है और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है।
संजय दत्त ने मंगलवार को ही एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्तों, चिकित्सा उपचार के लिए मैं कुछ दिनों के लिए अपने काम से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं।
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) August 11, 2020
मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो बिल्कुल भी चिंता ना करें और अनावश्यक अटकलें ना लगाएं। आपके प्यार और शुभकामनाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौटूंगा।'


