Top
Begin typing your search above and press return to search.

सैंडविक कोरोमैंट इंडिया ने पुणे में खोला अपना नया सेंटर

सैंडविक कोरोमैंट इंडिया ने गुरुवार को अपने नए ग्लोबल मीटिंग प्लेस का शुभारंभ किया

सैंडविक कोरोमैंट इंडिया ने पुणे में खोला अपना नया सेंटर
X

पुणे। सैंडविक कोरोमैंट इंडिया ने गुरुवार को अपने नए ग्लोबल मीटिंग प्लेस का शुभारंभ किया। इस नए सेंटर का उद्घाटन उत्पादकता, अनुप्रयोग, मशीनीकरण और उत्पादन में अनुसंधान के लिए किया गया है।

यह सेंटर 18,000 वर्गफीट के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह सैंडविक कोरोमैंट पोर्टफोलियो के मौजूदा छह ऐसे सेंटर्स में से एक है। इसकी स्थापना मे 27 करोड़ रुपए खर्च हुआ है। इसके अन्य सेंटर्स चीन में लैंगफैंग, यूएसए में शॉमबर्ग, मेक्सिको में क्वेरेटारो, फेयर लॉन यूएसए और स्वीडन में सैंडविकेन हैं।

सैंडविक कोरोमैंट इंडिया के अध्यक्ष झेवियर गुएरा ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्राहकों को अत्याधुनिक समाधानों एवं विशेषज्ञता उपलब्ध कराने के हमारे प्रयास में हमारे पास पुणे में एक विश्व-स्तरीय सैंडविक कोरोमैंट सेंटेरिन है। यह फैसिलिटी उन सभी के लिए भी बेहतरीन सर्विस होगी, जिनकी दिलचस्पी उत्पादकता हासिल करने, अत्याधुनिक अनुसंधान और ग्लोबल मैन्युफैक्च रिंग के भविष्य में है।"

पुणे स्थित सैंडविक कोरोमैंट सेंटर भारत में उत्पादन उद्योग में प्रतिस्पर्धा एवं नवाचार में वैश्विक अग्रणी के रूप में कंपनी की स्थिति को सु²ढ़ करेगा। यह फैसिलिटी एक मीटिंग स्थल है, जहां पर आगंतुक एक आधुनिक एवं प्रेरणाप्रद माहौल में परस्पर संवाद तथा सह-परिचालन कर सकते हैं। इससे फिजिकल एवं डिजिटल सहयोग को सक्षम बनाया जायेगा।

इनोवेशन कॉन्क्लेव 2018 के लिए, यह अनुमानित है कि पुणे में सैंडविक कोरोमैंट सेंटर द्वारा समूचे भारत में 2000 आगंतुकों को आकर्षित किया जाएगा। आगंतुकों को नवीनतम तकनीक, उत्पादों, इंजीनियरिंग प्रतिस्पर्धा एवं अनुकूलित समाधानों तक पहुंच प्राप्त होगी। वे दुनिया में अन्य फैसिलिटीज से जुड़ भी सकते हैं और साथ ही सैंडविक कोरोमैंट द्वारा प्रशिक्षित 30,000 से अधिक लोगों के हर साल जुड़ने से वे विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग भी ले सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नया सैंडविक कोरोमैंट सेंटर डिजिटल लाइव मशीनिंग (डीएलएम) से सुसज्जित है। यह एक तकनीकी मंच है, जोकि दूर-दराज के क्षेत्रों तक लाइव मशीनिंग डेमोंस्ट्रेशन्स (क्लाउड के जरिये) को स्ट्रीम करता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it