Top
Begin typing your search above and press return to search.

2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में नहीं गाएंगे सैम स्मिथ

गायक सैम स्मिथ अपने गले से संबंधित समस्या की वजह से 2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में प्रदर्शन नहीं करेंगे

2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में नहीं गाएंगे सैम स्मिथ
X

लंदन। गायक सैम स्मिथ अपने गले से संबंधित समस्या की वजह से 2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में प्रदर्शन नहीं करेंगे।

पीपल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार 'स्टे विद मी' के गायक की टीम ने बुधवार को ट्वीटर पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की कि स्मिथ अजरबैजान और 2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।

नोट में लिखा था, "पिछले सप्ताह ही दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस लौटने पर मेडिकल विशेषज्ञों ने उन्हें अभी कुछ वक्त तक आराम करने के लिए कहा है।"

"यह बताते हुए अफसोस हो रहा है कि वह इस सप्ताह के अंत में बाकू के अजरबैजान ग्रान प्रिंक्स में होने वाले कार्यक्रम और आगामी सप्ताह में लास वेगास में होने वाले 2019 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड में भाग नहीं ले पाएंगे। हम इस निराशा के लिए माफी मांगते हैं, लेकिन फिलहाल सैम के स्वास्थ्य पर ध्यान देना और उनका जल्द ठीक होना ही प्राथमिकता है।"



दक्षिणी अफ्रीकी चैनल 24 की रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्ताह स्मिथ ने पहली बार कैपटाउन में होने वाले अपने शो को 45 मिनट के बाद ही गले में खिंचाव की शिकायत होने पर रोक दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it