Top
Begin typing your search above and press return to search.

सैम स्मिथ अपने मित्र ब्रैंडन फ्लिन से अलग हुए​​​​​​​

गायक सैम स्मिथ अपने मित्र और अभिनेता ब्रैंडन फ्लिन से अलग हो गए

सैम स्मिथ अपने मित्र ब्रैंडन फ्लिन से अलग हुए​​​​​​​
X

लंदन। गायक सैम स्मिथ अपने मित्र और अभिनेता ब्रैंडन फ्लिन से अलग हो गए हैं। 'द सन डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, स्मिथ (26) और '13 रीजंस व्हाई' के अभिनेता के साथ नवंबर से प्रेम संबंध में थे।

स्मिथ ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम खाते से ब्रैंडन के साथ वाले अपने कई फोटो डिलीट कर दिए।

स्मिथ के एक करीबी ने कहा, "सैम और ब्रैंडन वास्तव में एक दूसरे के प्यार में थे। लेकिन वे अपने करियर में इतने व्यस्त थे इसलिए दुर्भाग्य से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।"

उन्होंने कहा, "सैम बहुत दुखी है। यह रिश्ता उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण था। किस्मत से इस समय वह अमेरिका भर में दौरे कर रहे हैं, जिससे उसे इसका सामना करने में मदद मिलेगी।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it