Top
Begin typing your search above and press return to search.

सलमान की फिल्म अगले साल ईद पर जरूर रिलीज होगी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की योजना अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' को अगले साल ईद पर रिलीज करने की थी हालांकि अब ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है

सलमान की फिल्म अगले साल ईद पर जरूर रिलीज होगी
X

मुंबई । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की योजना अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' को अगले साल ईद पर रिलीज करने की थी हालांकि अब ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, लेकिन सलमान ने इस बात पर जोर देकर कहा कि अगले वीकेंड फेस्टिवल पर उनकी एक फिल्म रिलीज होने वाली है। मुंबई में बुधवार की शाम को आईफा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने कहा, "हां, ईद पर निश्चित रूप से हमारी एक फिल्म रिलीज होगी। 'दबंग 3' दिसंबर में रिलीज होने वाली है और इसके बाद ईद पर हमारी एक और फिल्म रिलीज होगी।"

उन्होंने अगले साल ईद में रिलीज को लेकर अपनी नई योजनाओं के बारे में भले ही और कुछ नहीं बताया, लेकिन इस बात की पुष्टि की कि वह अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' का हिस्सा नहीं हैं।

नवागंतुक साई मांजरेकर के साथ आईफा में नजर आए सलमान ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "अभी 'इंशाअल्लाह' तो नहीं बन रही है, लेकिन इंशाअल्लाह मैं एक दूसरी फिल्म पर काम कर रहा हूं। मैं इतना कह सकता हूं कि यह (भंसाली की फिल्म) मेरे साथ नहीं बनाई जा रही है।"

'इंशाअल्लाह' में सलमान और आलिया भट्ट साथ में नजर आने वाले थे, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि भंसाली के साथ मतभेद होने के चलते सलमान इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it