'भारत' को मिला सलमान कें ट्विटर का इमोजी
ट्विटर ने सोमवार को सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर एक आधिकारिक इमोजी लॉन्च किया।

मुंबई । ट्विटर ने सोमवार को सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर एक आधिकारिक इमोजी लॉन्च किया।
एक बयान के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट रील लाइफ प्रोडक्शंस के साथ अपनी साझेदारी के चलते विशेष इमोजी के साथ सामने आई है।
सोशल मीडिया यूजर्स इमोजी को अपने ट्वीट के जरिए भारत, भारतदिसइद, आईएमभारत और भारतविदफैमिली के साथ प्रयोग में ला सकते हैं।
Is there a Bharat within you? Share a moment which defines you and stand a chance to meet me in Mumbai! #IAmBharat@Bharat_TheFilm @aliabbaszafar @atulreellife @itsBhushanKumar #KatrinaKaif @bindasbhidu @nikhilnamit @reellifeprodn @SKFilmsOfficial @TSeries pic.twitter.com/BUKwMPorwe
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 27, 2019
सलमान ने इमोजी के लिए प्लेटफॉर्म का शुक्रिया अदा किया है।
ट्विटर एशिया पेसिफिक के हेड ऑफ कंटेंट पार्टनरशिप राहुल पुष्करण ने कहा, "प्रशंसकों को ट्विटर पर अपनी पसंदीदा फिल्मों और सितारों के साथ बातचीत का हिस्सा होना अच्छा लगता है और हम उन्हें इससे जोड़ने के और तरीके खोज रहे हैं।
हम दुनियाभर में फिल्म 'भारत' और सलमान को लेकर हो रही बातचीत को उनके प्रशंसकों के बीच और बढ़ाना चाहते हैं।"
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, 'भारत' में अभिनेत्री कैटरीना कैफ और दिशा पटानी ने भी काम किया है। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।


