Top
Begin typing your search above and press return to search.

फर्जीवाड़े में सेल्स मैनेजर गिरफ्तार

भोपाल पुलिस साइबर अपराध शाखा ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है

फर्जीवाड़े में सेल्स मैनेजर गिरफ्तार
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पुलिस साइबर अपराध शाखा ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो एक डाॅट काॅम कंपनी मेें काम करते हुए कंपनी में अपनी व्यक्तिगत जानकारी देने वाले बेरोजगार लोगों का डाटा फर्जी काॅल सेन्टर संचालित करने वाले गिरोहों को उपलब्ध कराता था।

साइबर अपराध शाखा की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक भोपाल निवासी रजत शर्मा ने अपने शिकायती आवेदन में बताया था उसके द्वारा नौकरी के लिये एक वेबसाईट पर आॅनलाईन रिज्यूम दिया गया था।

कुछ समय बाद एक अज्ञात फोन आया, जिसके बाद उससे एक नौकरी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो टेलीफोनिक साक्षात्कार भी लिए गए।

उसे एक नामी कंपनी में नौकरी के नाम पर कुल 32 हजार 500 रूपये भी जमा करवा लिये गए।

फरियादी ने जब कंपनी से संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसे अज्ञात व्यक्तियों ने ठग लिया है।
साइबर अपराध भोपाल शाखा ने मामले में दिल्ली से कई लोगों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ में डाॅट काॅम कंपनी के कर्मचारी अजय शर्मा का नाम सामने आया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके द्वारा ग्लासडोर सर्विसेस नाम की कंपनी रजिस्टर्ड की गई, जिसके नाम पर वह नोएडा में संचालित किये जा रहे फर्जी काॅल सेन्टर गिरोहों को डॉट कॉम कंपनी का पोर्टल मोटी रकम लेकर बिना किसी वेरीफिकेशन के जानबूझकर एक्सेस कराता था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शाइन डाॅट काॅम नाम की ये कंपनी जाॅब चाहने वालों का डाटा (रिस्यूम) एकत्रित करती है , जिसके बाद यह डाटा किसी भी कंपनी या व्यक्ति विशेष को बेचा जा सकता है।

यदि कोई इस डाटा का दुरुपयोग करके किसी के साथ ठगी करता है, तो उस पर कंपनी कोई नियंत्रण नहीं कर पाती।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it