Top
Begin typing your search above and press return to search.

सायना नेहवाल सेमीफाइनल में

सातवीं वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी

सायना नेहवाल सेमीफाइनल में
X

कुआलालम्पुर। सातवीं वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आज दूसरी वरीयता प्राप्त जापान को नोजोमी ओकुहारा को लगातार गेमों में 21-18 23-21 से हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

सायना ने हाल के वर्षों में अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी बन चुकी ओकुहारा को 48 मिनट में हराया। विश्व में नौंवें नंबर की सायना का दूसरी रैंकिंग की ओकुहारा के खिलाफ अब 9-4 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। सायना की ओकुहारा के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। सायना ने पिछले साल जापानी खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन और डेनमार्क ओपन में हराया था।

भारतीय खिलाड़ी का अब सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त और ओलम्पिक चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से मुकाबला होगा जिन्होंने अन्य क्वार्टरफाइनल में आठवीं सीड कोरिया की सुंग जी ह्यून को 38 मिनट में 21-13 21-13 से हराया।

सायना का छठी रैंकिंग की मारिन के खिलाफ 5-5 का करियर रिकॉर्ड है। सायना को मारिन से पिछले मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it