Top
Begin typing your search above and press return to search.

सफाई मजदूर संघ के नेता गहलोत आप में शामिल

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य प्रमुख संजय गहलोत आज आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए

सफाई मजदूर संघ के नेता गहलोत आप में शामिल
X

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य प्रमुख संजय गहलोत आज आम आदमी पार्टी (आप)में शामिल हो गए।
गहलोत ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने का एलान किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा, “ गहलोत सफाई कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और हमारी सरकार के खिलाफ हड़तालें भी कीं। उन्होंने अब महसूस किया कि आप सरकार के अधीन ही कर्मचारियों को उनके अधिकार सुनिश्चित होंगे।”

केजरीवाल नेगहलोत का आप में स्वागत किया और कहा कि उनके साथ मिलकर दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलवायेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it