Top
Begin typing your search above and press return to search.

सोज का दावा किताब बेचने का सस्ता हथकंडा : कांग्रेस

कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी नेता सैफुद्दीन सोज के उस दावे को खारिज कर दिया

सोज का दावा किताब बेचने का सस्ता हथकंडा : कांग्रेस
X

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शुक्रवार को पार्टी नेता सैफुद्दीन सोज के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सही कहा था कि कश्मीर के लोग आजादी को तरजीह देंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी बना रहेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सोज का बयान देखा है। उन्होंने कहा, "मैंने किताब की सामग्री नहीं देखी है, लेकिन मैं इतना कहूंगा कि यदि जिस सामग्री के बारे में लिखा गया है, वह सही है, तो कांग्रेस पार्टी और भारत के नागरिक इस तरह की सामग्री को किताब बेचने का एक हथकंडा मानते हैं, जिसे अभी बाजार में आना बाकी है।"

सुरजेवाला ने कहा, "यह निर्विवाद रूप से सच है कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा।"

उन्होंने कहा, "कई सारे लोग कई तरह के बयान देंगे, या तो किताब बेचने के लिए या मीडिया के मित्रों के जरिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए।"

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सोज की पुस्तक 'कश्मीर : ग्लिम्पसेस ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल' में कहा गया है कि जनरल मुशर्रफ का वह आंकलन लगता है कि आज भी सही, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि कश्मीर के लोगों को अपना मत जाहिर करने का मौका मिले तो वे आजादी को तरजीह देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it