Top
Begin typing your search above and press return to search.

'डेडपूल 3' के साथ रयान रेनॉल्ड्स वापसी के लिए तैयार

अभिनेता रयान रेनॉल्डस 'डेडपूल' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी में मशहूर सुपरहीरो के तौर पर वापसी करेंगे। रहेट रीस और पॉल वर्निक इस नई फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं

डेडपूल 3 के साथ रयान रेनॉल्ड्स वापसी के लिए तैयार
X

लॉस एंजेलिस । अभिनेता रयान रेनॉल्डस 'डेडपूल' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी में मशहूर सुपरहीरो के तौर पर वापसी करेंगे। रहेट रीस और पॉल वर्निक इस नई फिल्म के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं जिसमें रयान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डेडपूल 3' फिलहाल मार्वेल स्टूडियोज से हरी झंडे मिलने का इंतजार कर रही है।

डिज्नी और फॉक्स के बीच हाल ही में विलय से इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि डेडपूल के रूप में रयान रेनॉल्ड्स मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में शामिल होंगे, लेकिन लेखकों ने कहा कि तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले "काफी सारी चीजों को सुलझाना बाकी है।"

लेखकों का कहना है कि अभी यह देखना बाकी है कि किस तरह से डेडपूल मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में इसके अन्य किरदारों के साथ फिट बैठते हैं।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it