Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य अब तक नहीं हो सका पूरा

जिले को संपूर्ण विद्युतीकरण का मिशन राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत मार्च 2017 का लक्ष्य  छह महीने बाद भी पूरा होता नहीं दिख रहा

ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य अब तक नहीं हो सका पूरा
X

मार्च 2017 में हासिल करना था लक्ष्य, अब भी कई गांवों मजरे टोले में नहीं हो पाई रोशनी
जांजगीर। जिले को संपूर्ण विद्युतीकरण का मिशन राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत मार्च 2017 का लक्ष्य छह महीने बाद भी पूरा होता नहीं दिख रहा। विदित हो कि जिले के 892 ऐसे गांव जहां की आबादी 100 से अधिक है, के मजरे टोले को विद्युतीकरण किया जाना है। इसके लिए जिले के तीनों डिवीजनों में 20 से अधिक ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी गई थी। मगर विभागीय उदासीनता व ठेकेदारों की मनमानी के चलते लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत बीपीएल परिवार को नि:शुल्क कनेक्शन व मीटर दिया जाना है। लेकिन विभाग व ठेकेदारों की उदासीनता के चलते निर्धारित तिथि समाप्त होने के छह माह बाद भी सभी मजरा टोलों के लोगों के घरों में मीटर नहीं लग सका है। जिले में छग विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजनान्तर्गत 892 गांवों के 100 से अधिक आबादी वाले मजरा टोला में गरीब तबके के लोगों को नि:शुल्क बिजली सुविधा मुहैया कराया जाना है। योजना के तहत वर्ष मार्च 2017 तक जिले में पूर्णत: विद्युतिकरण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अब तक सभी मजरा टोलों के ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन नहीं लग सका। योजना के अनुसार जिन बीपीएल उपभोक्ताओं के यहां मीटर अब तक नहीं लगाया जा सका है, उन उपभोक्ताओं के यहां बिना किसी शुल्क के नया मीटर लगाया जाना है। विभाग द्वारा राजीव गांधी पूर्ण विद्युतीकरण योजनान्तर्गत कार्य ठेके के माध्यम से किया जा रहा है। जिले में अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी के कारण निर्धारित तिथि समाप्त होने के तीन माह बाद भी अब तक 100 से अधिक गांवों के घरों में मीटर नहीं लग सका है। मीटर लगाने के लिए तीनों डिवीजन में करीब 20 ठेकेदारों को जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत बीपीएल उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगा है, उन उपभोक्ताओं के यहां नि:शुल्क नया मीटर लगाया जाना है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 892 गांवों में 21 हजार 657 बीपीएल कनेक्शनधारियों को नया मीटर व कनेक्शन दिया जाना है। योजना के तहत जिले के 892 गांवों में उच्चदाब के 11 केव्ही के 895.91 किलोमीटर व निम्नदाब के 1 हजार 369.35 किलोमीटर विद्युत तार व खंभे लगाया जाना था, लेकिन अब भी काम शेष है।

मीटर लगाने के नाम पर रकम की मांग
राजीव गांधी विद्युतीकरण मिशन योजना के तहत नए मीटर व कनेक्शन नि:शुल्क लगाया जाना है, बावजूद इसके जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित लोगों से मीटर के नाम पर रकम की मांग की शिकायत भी आ रही है। वहीं एकल बत्ती कनेक्शनधारियों के यहां पूर्व से मीटर लगे होने के बावजूद मीटर खराब होने की बात कहकर नया मीटर लगाने के एवज में 500-500 रूपए वसूल करते हुए नये मीटर लगाने की बात सामने आई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it