रोल बॉल स्केटिंग खेल को 37 वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2023 में मिली जगह
गौतम बुद्ध नगर रोल बॉल के अध्यक्ष मोहित चैधरी व गौतम बुद्ध नगर के रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नागर व महासचिव रजनीकान्त ठाकुर व जिला संघ के मुख्य वरिष्ठ रोल बॉल कोच रवि ठाकुर ने सभी रोल बॉल खिलाड़ियों को बधाई दी

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर रोल बॉल के अध्यक्ष मोहित चैधरी व गौतम बुद्ध नगर के रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नागर व महासचिव रजनीकान्त ठाकुर व जिला संघ के मुख्य वरिष्ठ रोल बॉल कोच रवि ठाकुर ने सभी रोल बॉल खिलाड़ियों को बधाई दी और बताया कि वर्ष 2009 में जिला संघ को मान्यता मिली थी जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर के कई रोल बॉल राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर चुके है।
वर्तमान में आकाश बंसल स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा रोल बॉल कोच का कोर्स कर पहले एन आई एस कोच है। एनआईएस कोच मिलिन्द शर्मा व जिले के पहले वर्ल्ड रेफरी शिप परीक्षा में 90 प्रतिशत लाकर भारत के टॉप 5 टेक्निकल कोच में अपना स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
तीसरे एन आई एस कोच चरण सिंह ने रोल बॉल को लगातार खेलने का गिनीज बुक रिकोर्ड कायम किया। जिले का परचम लहराने वाले राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों में अर्पित वशिष्ठ,रिया चैधरी,हर्षिता भारद्वाज,कशिश चैधरी,अनघा प्रभु,श्रेया मंगल,मेधावी मंगल,नमन मोदी,आशीष,ऋषभ सारस्वत,रोहन चैहान,निष्कर्ष भारद्वाज,संदीप चपराना,प्रशांत चपराना, तरुण भाटी, रोहन भाटी, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, आकाश रावल, अनुज रावल, रुद्र प्रताप सिंह, खुशी सिंह, दिया सिंह, पलक सिंह आदि रहे।
रोल बॉल खेल का राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित होना देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश रोल बॉल संघ के सभी पद अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


