Top
Begin typing your search above and press return to search.

8 नवंबर को राजद की राज्यव्यापी रैली

नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने विशाल रैली निकालने का फैसला किया है। 

8 नवंबर को राजद की राज्यव्यापी रैली
X

बिहार। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने विशाल रैली निकालने का फैसला किया है।

लालू ने कहा कि आरजेडी इस प्रदेशव्यापी रैली के जरिए बिहारवासियों को मोदी सरकार के इस काले आदेश के दुष्प्रभाव के बारे में बताएगी

मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि... 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने नोटबंदी का काला आदेश लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया।

अब आरजेडी उसी दिन बिहार के हर जिले में रैली निकालकर जनता को याद दिलाएगी कि कैसे मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की वजह से किसान,मजदूर, छात्र, नौजवान, संगठित, असंगठित क्षेत्र के कामगार, घरेलू महिलाओं को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी।

लोगों को अपना काम धंधा को छोड़कर नोट बदलवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में दिन-दिन भर खड़े रहना पड़ा था। कई लोगों ने तो लाइन में ही दम तोड़ दिया... देश का उद्योग धंधा इस आदेश से तहस-नहस हो गया।

हजारों कामगारों का रोजगार छूट गया। मजबूरन उन्हें नौकरी छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा इतना ही नहीं बीजेपी पर लाल होते-होते लालू प्रसाद यादव ने ये तक कह दिया कि...वो बीजेपी को सत्ता से हटाए बिना चैन की सांस नहीं लेंगे ।

आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेकर 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद कर दिया था... इसके बाद से ही विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि नोटबंदी तुगलकी फैसला था जिसने अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाया और भयंकर बेरोजगारी फैलाई।

नोटबंदी के विरोध में रैली

लालू बताएंगे क्या खोया, क्या पाया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it