Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्क्वॉश को आगे लाने के लिए सही कार्यक्रम की जरूरत : पल्लीकल

क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका ने भारत की जानी-मानी स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।

स्क्वॉश को आगे लाने के लिए सही कार्यक्रम की जरूरत : पल्लीकल
X

नई दिल्ली । भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल का मानना है कि भारत में स्क्वॉश के बढ़ावा देने के लिए सही कार्यक्रम, जूनियर स्तर पर कई सारे कार्यक्रम और कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों को लाना होगा तभी देश में खेल को लेकर एक माहौल तैयार हो पाएगा।

आईएएनएस से बात करते हुए दीपिका ने भारत में स्क्वॉश की स्थिति को लेकर बात की।

उनसे जब पूछा गया कि क्या भारत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को तवज्जो दे रहा है, तो दीपिका ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, "निश्चित ही। मैंने हमेशा इस बात को कहा है, क्योंकि हम बाकी के खेलों में अच्छा कर रहे हैं। भारत में लोग अन्य खेलों को पहचान रहे हैं क्योंकि यह खेल विश्व स्तर पर लगातार अच्छा कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ऐसा जारी रहे और हमारे देश में क्रिकेट को जितनी अहमियत दी जाती है उतनी अन्य खेलों को भी मिले।"

क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका ने भारत की जानी-मानी स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। उनका मानना है कि भारत में इस खेल को आगे लाने के लिए काफी काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि स्क्वॉश में एक सही कार्यक्रम खेल को आगे ला सकता है। जूनियर स्तर पर कई सारे कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। हमें ज्यादा से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय कोच चाहिए जो देश में खेल का माहौल तैयार कर सकें।"



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it