आरआई परीक्षा परिणामों पर हाईकोर्ट की रोक
बिलासपुर ! हाईकोर्ट में राजस्व निरीक्षकों के 90 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कल 22 जनवरी को होने वाली परीक्षा के नतीजे की घोषणा पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

आज होनी है 90 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा
बिलासपुर ! हाईकोर्ट में राजस्व निरीक्षकों के 90 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कल 22 जनवरी को होने वाली परीक्षा के नतीजे की घोषणा पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने यह आदेश उस याचिका पर दिया जिसमें नियमों को हवाला देते हुए 90 पदों पर सीधी भर्ती को चुनौती दी गई और कहा गया है कि कुल रिक्त पदों के 25 प्रतिशत पर ही सीधी भर्ती की जा सकती है जो कि 70 के करीब होते हैं।
छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षक के 90 पदों की सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसके लिए प्रदेश के 16 जिलों में कल 22 जनवरी 2017 को लिखित परीक्षा होने जा रही है। इस विज्ञापन को लेकर खूब चन्द्र वर्मा जो कि दुर्ग जिले कि भिलाई-3 में पटवारी के पद पर पदस्थ है उन्होंने हाईकोर्ट अधिवक्ता मतीन सिद्यीकी एवं नरेन्द्र मेहर के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है, जिसमें कहा गया कि ये नियुक्तियां छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख तृतीय श्रेणी सेवा भर्ती नियम 2014 के अन्र्तगत की जा रहीं है एवं अनुसूची -2 के अन्र्तगत सीधी भर्ती के कु ल 25 प्रतिशत पद भरे जाने है एवं पटवारी से 75 प्रतिशत पद भरे जाने है। सेट के अनुसार अभी 682 पद राजस्व निरीक्षक के है जिसमें 401 पद भरे हुए है एवं 281 पद रिक्त है। जिसका 25 प्रतिशत 70 होता है। राज्य शासन ने पूर्व में 16 अगस्त 2015 को परीक्षा आयोजित कर 75 पदों पर सीधी भर्ती की जा चुकी है। तथा फिर 90 पदों की सीधी भर्ती की जा रहीं है जो कि पूर्णत: अनुचित है एवं विगत 20 वर्षो से पटवारी से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु एक भी पद नहीं ययशेष पृष्ठï 9 पर य
भरा गया है। शासन केवल सीधी भर्ती से पदों को भर रही है। इससे इनकी पदोन्नति का कोटा प्रभावित होगा।
याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शासन से जवाब मंागा कि राजस्व निरीक्षक के कितने पद राज्य शासन सेवा कोटा में रिक्त है?वर्तमान में कितने ऐसे व्यक्ति पटवारी पद पर कार्य कर रहे है,जो राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्य है व कितने व्यक्ति सीधी भर्ती वाले राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे है एवं राजस्व निरीक्षक के कितने पद रिक्त है?
आज मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेशित किया की सीधी भर्ती के लिए ली जा रही परीक्षा के परिणाम अगली सुनवाई तक जारी न करें।


