Top
Begin typing your search above and press return to search.

भागलपुर से इनामी कुख्यात किया गिरफ्तार

बिहार में भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के रामनगर ममलखा गांव में आज स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

भागलपुर से इनामी कुख्यात किया गिरफ्तार
X

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र के रामनगर ममलखा गांव में आज स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पचास हजार रुपये का इनामी कुख्यात टैरा मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज कहा कि दियारा का आतंक टैरा मंडल के अपने गांव आने की सूचना पर पटना से आई एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव की घेराबंदी कर छापा मारकर कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ एवं स्थानीय पुलिस कल रात से ही रामनगर और उसके आसपास के गांवों की घेराबंदी कर रखी थी और आज दोपहर हुई संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

श्री भारती ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध भागलपुर, नवगछिया और खगड़िया जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। टैरा ने कई जिलों के दियारा इलाकों में आतंक मचा रखा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। गिरफ्तार अपराधी से सघन पूछताछ की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it