Top
Begin typing your search above and press return to search.

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की कान्हानगरी मथुरा में प्रेम मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया

मथुरा में पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
X

मथुरा। उत्तर प्रदेश की कान्हानगरी मथुरा में प्रेम मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने आज कहा कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर शाम जैकी क्षेत्र के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अजय उर्फ अज्जू राजौरा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से गोली बारूद बरामद किया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को उसने प्रेम मंदिर के रिसेप्शन पर फोन करके प्रेम मंदिर एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

वह पूर्व में नयति अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। वह किसी बहाने लोगों के मोबाइल लेकर या लूटे हुए मोबाइल से धमकी देता है। एसएसपी की ओर से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it