चित्तौड़गढ़ में सेवानिवृत्त एएनएम की हत्या
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में एक सेवानिवृत्त एएनएम की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

चित्तौड़गढ़ । राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में एक सेवानिवृत्त एएनएम की हत्या कर देने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सेगवा हाऊसिंग बोर्ड इलाके में एक महिला की हत्या होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 68 वर्षीय शारदा देवी नामक महिला का शव उसी के घर से बरामद किया। मृतका के मूंह पर सेलो टेप चिपकी हुई थी और सिर पर भी चोट के निशान थे। घर का सामान बिखरा पड़ा था जिससे लूटपाट का अनुमान लगाया जा रहा है। महिला अकेली थी और उसके हितेश नामक गोदपुत्र है जो घरेलु विवाद के कारण अपनी पत्नी के साथ भीलवाड़ा रह रहा है। सूचना देने पर वह भी आ गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। सदर थाने पर मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। महिला चार वर्ष पूर्व ही राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुई थी।


