आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है भाजपा : मायावती
लखनऊ ! बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का इलाका सियासी दलों को काफी रोचक लग रहा है, तभी सब बारी बारी से वहां पहुंचकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

लखनऊ ! बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का इलाका सियासी दलों को काफी रोचक लग रहा है, तभी सब बारी बारी से वहां पहुंचकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वहां पहुंचकर रैली की और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मऊ में चुनावी सभा में प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया। मायावती ने इन सभी के खिलाफ भेदभाव करने के गंभीर आरोप भी लगाए। विधानसभा चुनाव में बहुमत को लेकर बेहद आशांवित मायावती ने मुख्तार अंसारी के साथ उसके के परिवार सदस्यों के पक्ष में चुनावी सभा की। कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन से साफ हो गया कि इनके बीच लंबे समय से मित्रता थी। बसपा सुप्रीमो ने ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस पहले से ही अंदर से मिले हुए थे। अब इन पार्टियों की हकीकत जनता के सामने भी आ गई है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में और कांग्रेस केंद्र में मिलकर घोटाला कर रही थी। अब दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश को लूटने की योजना बना रहे हैं। देखना है कि अब काठ की हांडी कितना दिन चलेगी।
भाड़े की भीड़ जुटा रहे मोदी
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसभा कर रहे हैं। अगर अपने शासन में मोदी ने एक तिहाई भी काम किया होता तो इतनी मेहनत न करनी पड़ती। पीएम मोदी की रैली में भाड़े पर भीड़ एकत्र की जा रही है।उन्होंने जीवनराम इंटर कॉलेज मैदान में लोगों से कहा कि आप यहां हमें सुनने के लिए चिपके बैठे हैं। भीड़ काफी संख्या में आई हुई है लेकिन प्रधानमंत्री अपनी रैली में कहते हैं दूर-दूर तक बहुत भीड़ नजर आ रही है। उस भीड़ में केवल 20 या 25 हजार लोग आते हैं जो भाड़े पर बुलाये जाते हैं। पीएम की रैली में कुर्सियां भी दूर-दूर तक होती हैं । वहभीड़ के सामने सारी बातें झूठ बोलते हैं।
बसपा सरकार में गुंडा राज का होगा अंत
उन्होने कहा कि बसपा की सरकार आने पर गुंडे जेल में होंगे। बहन बेटी सुरक्षित होंगी। जांच के बाद जेल में बंद बेकसूर लोगों को जेल से रिहा किया जायेगा। सभी वर्गो का पूरा ध्यान रखा जायेगा। किसान के बकाये का ध्यान रखा जायेगा। प्रदेश में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा होगा।


