Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 

राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह
X

भोपाल । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित आगंतुकों ने एक-दूसरे का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। राज्यपाल टंडन ने स्वतंत्रता सेनानियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह में हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा, मुख्य सचिव एस आर मोहंती, पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह, न्यायाधीश, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलपति, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा सेना, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it