Top
Begin typing your search above and press return to search.

रीमिक्स बनाने का काम ठीक से किया जाना चाहिए: हनी सिंह

 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पैग मार' जैसे गीतों से छाए रैपर हनी सिंह का कहना है कि रीमिक्स बनाने का काम ठीक से किया जाना चाहिए

रीमिक्स बनाने का काम ठीक से किया जाना चाहिए: हनी सिंह
X

मुंबई। 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पैग मार' जैसे गीतों से छाए रैपर हनी सिंह का कहना है कि रीमिक्स बनाने का काम ठीक से किया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा, "मैं जब भी गीतों का रीमेक करता हूं, तो मैं हुक लाइन और पुराने गीतों की गाने की कोशिश करता हूं। ये पुराने गीतों से मिलना चाहिए। यह पुराने अनुभव के साथ एक नए गीत की तरह दिखना चाहिए। मुझे लगता है कि रीमेक ठीक से किया जाना चाहिए ताकि हम अपने मूल कलाकारों को बेकार न ठहराए।

'सनी सनी', 'ब्लू आइज' और 'ब्राउन रंग' जैसी गीत दे चुके रैपर ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग में अब बहुत अच्छे कलाकार हैं।

रैपर ने कहा, "सभी अच्छा काम कर रहे हैं। यहां तक की नए लोग मजेदार हैं और हमें अच्छे संगीत और गीत सुनने को मिल रहे हैं।"

उन्होंने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए 'दिल चोरी' गीत पर हंसराज हंस के साथ काम करने को लेकर कहा, "मैं बचपन से उनके गीतों को सुनता आया हूं। 'दिल चोरी' मजेदार गीत है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it