कार्य में शार्टकट के उपयोग से बचे : डीआरएम
रायपुर रेल मंडल हमेशा से ही यात्री सुरक्षा को सर्वोपरी मानती रही है।....
रायपुर। रायपुर रेल मंडल हमेशा से ही यात्री सुरक्षा को सर्वोपरी मानती रही है। इसके मद्देनजर मंडल के विभिन्न खंडो पर स्थित स्टेशनों, वर्कशॉपों पर संरक्षा संगोष्ठी आयोजित कर रेल परिचालन से सीधे जुड़े विभाग के कर्मचारियों के मध्य संवादहीनता दूर करने के लिये व उनके समक्ष आने वाले कठिनाईयों के विषय में चर्चा कर संगोष्ठी, तत्संबंधित काउसिंलिंग करती आई है।
मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा इस सेमिनार में उक्त सेमिनार में रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राहुल गौतम मंडल रेल प्रबंधक, तन्मय मुखोपाध्याय वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, आर सुदर्शन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, एसके सेनापति वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, (समन्वय), पंकज केशरवानी मंडल विद्युत अभियंता, (सामान्य), चिंतामणि सहायक संरक्षा अधिकारी मुख्यालय बिलासपुर, जेके पात्रा सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, कोचिंग डिपो अधिकारी दुर्ग एवं सहायक मंडल विद्युत अभियंता परिचालन के साथ-साथ संरक्षा सलाहकार, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों को मिलाकर कुल 120 लोग इस संगोष्ठी में उपस्थित हुए।
संगोष्ठी में राहुल गौतम ने संरक्षा नियमों के पालन के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शार्टकट का प्रयोग न करें, क्योकि अधिकतर शार्टकट अपनाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यात्री संरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। इस संगोष्ठी में उपस्थित सभी कर्मचारियों से कार्य संपादित करते समय आने वाली समस्याओ पर खुल कर चर्चा की। इस संगोष्ठी मे आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के एसी कोच आदि में अग्निशमन यंत्र भी उपयोग करने के बारे में जानकारी दी।
आग की रोकथाम के उपायों एवं सावधानियों पर चर्चा की गई जिसमें लोको पायलटो एवं ट्रेक मेंटेनर, पोइन्टस मैन, पोटर, टीटीई, गार्ड, लाको निरिक्षक, पेन्ट्रीकार मैनेजर एवं पेन्ट्रीकार वेन्ड़र, सिविल डिफेन्स वॉलेन्टीयर भी उपस्थित रहे। इस संरक्षा संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे उन्होने अपनें अपने अनुभव के साथ विचार रखे तथा अन्य विभागों के विचार सुने।


