Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रामीण पेयजल कनेक्शनों का रिकार्ड होगा ऑनलाइन

गांव स्तर पर पेयजल कनेक्शनों से होने वाली जल की बर्बादी को रोकने एवं पानी के सुरक्षित रख रखाव के लिए जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग अब सभी ग्रामीण पेयजल कनेक्शनों का डाटा ऑनलाइन करेगा

ग्रामीण पेयजल कनेक्शनों का रिकार्ड होगा ऑनलाइन
X

फरीदाबाद। गांव स्तर पर पेयजल कनेक्शनों से होने वाली जल की बर्बादी को रोकने एवं पानी के सुरक्षित रख रखाव के लिए जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग अब सभी ग्रामीण पेयजल कनेक्शनों का डाटा ऑनलाइन करेगा।

इसके लिए विभाग ने सक्षम युवाओं को साथ लेकर 7 टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें गांव में घर-घर जाकर सभी पेयजल कनेक्शनों का पूरा डाटा ऑनलाइन करने का काम करेगी तथा खुले में चल रहे पेयजल कनेक्शनों पर टोटियां लगवाएगी। जानकारी देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल स्वच्छता एवं सहायक संगठन के जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जल शक्ति अभियान में ग्रामीण स्तर पर सभी घरों के पेयजल संबंधी डाटा को एकत्रित करने का कार्य किया जाएगा।

इसके लिए जिले के तीनों ब्लॉकों में विभागीय कर्मचारियों को सक्षम युवाओं के साथ टीम बनाकर सर्वेयर नियुक्त किए गए हैं ताकि सही डाटा एकत्रित करके कार्य को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।

इन गांवों में चलाया जा रहा है अभियान फरीदाबाद में 7 गांवों जिसमें पाली, तिगांव, मुजहेडी, पलवली, चंदावली, अटेरना व मछगर शामिल है। इन गांवों में टीमें घर-घर जाकर हर घर का डाटा ऑनलाईन करके जिन घरों में टोटियां नहीं है वहां टोटिया लगवाकर पानी की पहुंच और शुद्धता की भी जांच करेंगी। इस पेयजल संबंधी डाटा ऑनलाइन होने के बाद पानी की उपलब्धता व शुद्धता की गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि सभी नागरिकों को जरूरत के अनुसार शुद्ध पानी उपलब्ध करवाया जा सके।

इस मौके पर सक्षम युवा नेहा, संगीता, संदीप, बिंदू गर्ग, अरूणा, प्रिंयका, अनिता, भारती, बबीता, गुंजन, सुधा व विदया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। डाटा ऑनलाइन होने पर मिलेगा मैसेजजिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि घर का सर्वे डाटा वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से स्वागत मैसेज प्राप्त होगा।

संदेश के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर-घर सर्वे में शामिल होने पर धन्यवाद किया जाएगा। साथ ही पीने के पानी से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18001805678 भी उपलब्ध करवाया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it