Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली दंगों पर लिखी किताब की रिकॉर्ड बुकिंग, अब बीजेपी घर-घर बांटने की तैयारी में

बीजेपी ने दिल्ली दंगों पर आने वाली किताब 'दिल्ली रायट्स 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी' को घर-घर बांटने की तैयारी की है।

दिल्ली दंगों पर लिखी किताब की रिकॉर्ड बुकिंग, अब बीजेपी घर-घर बांटने की तैयारी में
X

नई दिल्ली | बीजेपी ने दिल्ली दंगों पर आने वाली किताब 'दिल्ली रायट्स 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी' को घर-घर बांटने की तैयारी की है। ब्लूम्सबरी प्रकाशन की ओर से छपाई से इनकार करने के बाद किताब को खासी ख्याति मिलने के कारण, इसकी रिकॉर्ड बुकिंग हो रही है। ब्लूम्सबरी के हाथ खींच लेने से गरुड़ प्रकाशन की ओर से प्रकाशित होने वाली इस किताब की दो दिनों में 20 हजार लोगों ने प्री बुकिंग की है। बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता का कहना है कि, " भाजपा इस किताब को दिल्ली की जनता के बीच पहुंचाएगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर किताब बांटकर दिल्ली के दंगों का सच बताने की कोशिश करेंगे। मोनिका अरोड़ा, सोनाली चितलकर और प्रेरणा मल्होत्रा की लिखी इस पुस्तक में दिल्ली दंगों को एक सुनियोजित साजिश का परिणाम बताया गया है। फरवरी में हुए दंगों का किस तरह से कुछ लोगों ने तानाबाना बुना, इसको लेकर इस किताब में खुलासे किए गए हैं। "

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने किताब के प्रकाशन में रोड़े अटकाने वालों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'दिल्ली रायट्स 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी' किताब को जिन लोगो ने रोकने की कोशिश की थी, देश की जनता ने उन्हें 2 दिन में 20,000 कॉपी खरीद मुंहतोड़ जवाब दिया है। दिल्ली भाजपा इस पुस्तक को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।"

बीजेपी दिल्ली मीडिया रिलेशंस हेड नीलकांत बख्सी ने आईएएनएस को बताया कि, 'दिल्ली रायट्स 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी' किताब बाजार में आने से पहले ही लोकप्रिय हो चुकी है। दिल्ली के दंगों का पदार्फाश करने वाली इस किताब को जनता तक पहुंचाकर बीजेपी सबको नापाक साजिश से रूबरू कराएगी। सितंबर में किताब जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि 22 अगस्त को 'दिल्ली रायट्स 2020 : द अनटोल्ड स्टोरी' किताब का बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने विमोचन किया था। एक वर्ग की ओर से किताब का विरोध किए जाने पर ब्लूम्सबरी ने इसके प्रकाशन से उसी दिन हाथ खींच लिए थे। जिसके बाद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर काफी हंगामा मचा। ब्लूम्सबरी के हटने के बाद गरुड़ प्रकाशन ने किताब प्रकाशित करने का फैसला किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it