Top
Begin typing your search above and press return to search.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 23,816 नये मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 23,816 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर 9.67 लाख के पार पहुंच गई

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के रिकाॅर्ड 23,816 नये मामले
X

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 23,816 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार रात बढ़कर 9.67 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी नौ हजार से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी तथा इस दौरान 13,906 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 6.86 लाख से अधिक हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 9,67,349 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 325 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 27,732 हो गयी है। राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 6,86,462 हो गयी है।

राज्य में मंगलवार को कोरोना के 20,131 जबकि साेमवार को 16,429 नये मामले सामने आये थे। लेकिन इससे पहले लगातार दूसरे दिन रविवार को 23,350 कोरोना के नये मामले सामने आये थे जो अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। शनिवार को भी 20,800 नये मामले आये थे।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज घटकर 70.96 प्रतिशत पर आ गयी जो मंगलवार को 71.26 फीसदी थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 2.87 फीसदी रह गयी।

राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज 2,52,734 पहुंच गयी जो सोमवार को 2,43,446 रही थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड केंद्रों में इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। देश में सबसे अधिक सक्रिय मामले (मरीज) भी इसी राज्य में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it