Begin typing your search above and press return to search.
आर बी सिंह को खाद्य तकनीकी अनुसन्धान शोध परिषद् का अध्यक्ष बनाया गया
खाद्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय भूगोल संघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आर बी सिंह को मैसूर स्थित खाद्य तकनीकी अनुसन्धान शोध परिषद् का अध्यक्ष बनाया गया है।

नयी दिल्ली। खाद्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय भूगोल संघ के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आर बी सिंह को मैसूर स्थित खाद्य तकनीकी अनुसन्धान शोध परिषद् का अध्यक्ष बनाया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सिंह को केन्द्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (सीआईएसआर) ने शोध कार्यों और अपनी प्रयोगशालों का स्तर सुधारने के लिए इस पद पर नियुक्त किया है।
सीएसआईआर के महानिदेशक गिरीश साहनी ने प्रो. सिंह को 13 सदस्यी शोध परिषद् का अध्यक्ष नियुक्त किया है ..बिहार में जन्मे प्रोफेसर सिंह देश के ही नहीं बल्कि विश्वप्रसिद्ध भूगोल वैज्ञानिकों में से एक हैं जिन्होंने पर्यावरण भूकंप पारिस्थितिकी विषयों पर कई शोध प्रबंध लिख चुके हैं जो अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं।
Next Story


