मृतकों के नाम पर राशन का हो रहा आहरण
बिलासपुर ! ग्राम पंचायत केंवटाडीह भूतहा की सरपंच द्वारा 6 माह से फर्जी तरीके से हितग्राहियों के राशन गबन करने के मामले को लेकर मस्तूरी केंवटाडीह के ग्रामीणों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सूची में नाम पर कई ग्रामीणों को 6 माह से राशन नहीं
कलेक्टर को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
बिलासपुर ! ग्राम पंचायत केंवटाडीह भूतहा की सरपंच द्वारा 6 माह से फर्जी तरीके से हितग्राहियों के राशन गबन करने के मामले को लेकर मस्तूरी केंवटाडीह के ग्रामीणों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम पंचायत केंवटाडीह भूतहा की सरपंच फूलेसरी गोंड़ द्वारा लगभग 6 माह से राशन कार्ड धारियों का राशन हजम किया जा रहा है। जबकि आबंटन सूची में ग्रामीणों के नाम शामिल है। ग्रामीणों के राशन मांगने पर धमकी दी जाती है। गांव के ही सुरजीत बंजारे ने बताया कि फूलेसरी गोंड़ सरपंच द्वारा फर्जी तरीके से राशन हजम किया जा रहा है। कुछ हितग्राहियों की मौत भी हो चुकी है। जिसका आबंटन भी सालों से आ रहा है। इससे यह पता चलता है कि सरपंच द्वारा मृतकों की जानकारी नहीं दी जा रही है। सरपंच से जो भी हितग्राही राशन मांगते हैं तो उनके द्वारा धमकी दी जाती है। आज केंवटाडीह के ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने आये हितग्राहियों ने बताया कि पूर्व में सरपंच की शिकायत मस्तूरी एसडीएम से की जा चुकी है। व खाद्य विभाग में भी शिकायत की गई है। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।


