Top
Begin typing your search above and press return to search.

एनडीआरएफ की तर्ज पर छग ने बनाया एसडीआरएफ

रायपुर ! केंद्र सरकार के राष्टï्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का गठन किया है।

एनडीआरएफ की तर्ज पर छग ने बनाया एसडीआरएफ
X

रमन सिंह ने राज्य आपदा मोचन बल के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया
रायपुर ! केंद्र सरकार के राष्टï्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तर्ज पर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) का गठन किया है। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने आज बिलासपुर जिले के भरनी (परसदा) में राज्य आपदा मोचन बल के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस केंद्र के लिए लगभग दो करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित छात्रावास, प्रशासनिक भवन और सैनिक बैरक का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि, बाढ़ और अग्नि दुर्घटना जैसी प्राकृतिक और आकस्मिक विपदाओं के समय यह आपदा मोचन बल काफी उपयोगी साबित होगा। डॉ.सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र को लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने के बाद राज्य में अग्नि शमन सेवाओं का और भी अधिक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक संकट और अन्य दुर्घटनाओं में पीडि़तों को तत्काल राहत की जरूरत होती है। राज्य में कई बड़े मेले-मड़ई और अन्य महत्वपूर्ण आयोजन होते हैं,जिनमें काफी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना और भगदड़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षा और राहत पहुचांने के लिए प्रशिक्षित बल आवश्यक होता है। यह प्रशिक्षण केंद्र जरूरत को पूरी करेगा। राज्य आपदा मोचन बल के महानिदेशक गिरधारी नायक ने इस मौके पर बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र में जवानों को 22 प्रकार की विभिन्न दुर्घटनाओं से लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संभाग स्तर पर पांच अलग-अलग समूहों में ज उन्हें 15-15 दिन के रोटेशन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपात सेवा और जनधन की सुरक्षा ही एसडीआरएफ का लक्ष्य है। एसडीआरएफ के 140 जवानों को एनडीआरएफ के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ की तर्ज पर गठित राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के जवानों को अग्नि दुर्घटना सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने तथा इन आपदाओं के दौरान राहत और बचाव उपायों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आम नागरिक भी वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it