Begin typing your search above and press return to search.
राकेश सिंह ने पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने धनतेरस पर्व पर पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने धनतेरस पर्व पर पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से आज जारी विज्ञप्ति में श्री सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां लक्ष्मी प्रदेशवासियों के जीवन में वैभव, सुख समृद्धि लेकर आएं और मध्यप्रदेश हमेशा संपन्न और खुशहाल रहे। मध्यप्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो। उन्होंने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को धनतेरस एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
Next Story


